कांग्रेस के खिलाफ भाजपा ने निकाला मार्च
भास्कर न्यूज | सीवान भारतीय जनता पार्टी जीरादेई विधानसभा द्वारा राहुल गांधी के मंच से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मां के बारे में बोले गए अपशब्द के विरोध में मंडल अध्यक्ष त्रिपुरारी शरण सिंह उर्फ बम के नेतृत्व में मार्च निकाला गया। मैरवा नगर के ब्लॉक परिसर में स्थित शहीद स्तंभ पर पुष्पांजलि अर्पित कर शुरू हुआ। मार्च में शामिल कार्यकर्ता हाथों में विरोध में लिखो नारे की तख्ती एवं भारतीय जनता पार्टी की झंडा लिए भारतीय नारी का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान, तेजस्वी यादव हाय हाय, राहुल गांधी हाय हाय, राहुल गांधी शर्म करो, तेजस्वी यादव शर्म करो बुलंद नारा लगाते हुए चल रहे थे, जो राजेंद्र उद्यान पर जाकर समाप्त हुआ। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जीरादेई विधानसभा के प्रभारी देवेन्द्र गुप्ता ने कहा कांग्रेस शुरू से नफरत और अपमानित करने वाली राजनीति करती रही है देश के पहले आम चुनाव में भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को चुनाव हराकर अपमानित करने का भी काम कांग्रेस ने किया था। मौके पर प्रदेश कर समिति सदस्य सरोज सिंह राणा,संतलाल राम,नागमणि तिवारी, अजय तिवारी उर्फ मंटू तिवारी,अशोक कुमार सिंह,अवध किशोर कुशवाहा, अमरनाथ साह,नीरज गुप्ता,ऋषि जयसवाल, अंकु चौबे, सुरेश भारती, अवधेश नारायण सिंह,सौमिल उपाध्याय इत्यादि लोग शामिल थे
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0