एनडीए का कार्यकर्ता सम्मेलन की आज, मथुरापुर बनेगा राजनीतिक केंद्र, तैयारी में जुटी घटक दल
भास्कर न्यूज |खगड़िया एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर मथुरापुर खेल मैदान पूरी तरह सज चुका है। एनडीए के कई दिग्गज कई मथुरापुर के मैदान में आगामी विधानसभा चुनाव का हुंकार भरेंगे। झंडे-बैनरों और तोरणद्वारों से सजे शहर में माहौल उत्सव जैसा है। जदयू जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने तैयारियों का जायजा लेते हुए कहा कि यह सम्मेलन एनडीए की एकजुटता और शक्ति का प्रतीक बनेगा। सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर, पूर्व मंत्री डॉ. अशोक कुमार, सांसद राधामोहन सिंह, विधान परिषद उपनेता ललन शर्राफ, लोजपा (रामविलास) नेता हुलास पांडेय, रालोमो राष्ट्रीय महासचिव रेखा गुप्ता, हम (सेकुलर) अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन, खगड़िया सांसद राजेश वर्मा सहित कई प्रमुख नेता भाग लेंगे। नेताओं के भाषण से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा और क्षेत्रीय राजनीतिक समीकरणों पर इसका असर देखने को मिलेगा। सम्मेलन की तैयारियों में जदयू, भाजपा, लोजपा (रामविलास), रालोमो और हम (सेकुलर) के दर्जनों वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न भगत,जदयू नेता अशोक सिंह,लोजपा (रामविलास) जिला अध्यक्ष मनीष कुमार, रालोमो जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह, हम (सेकुलर) जिलाध्यक्ष रामबली राम, खगड़िया विधानसभा प्रभारी मनोरंजन मजुमदार, सुल्तानगंज विधानसभा प्रभारी पंकज कुमार पटेल, बेगूसराय विधानसभा प्रभारी उमेश सिंह पटेल, राजनीतिक सलाहकार समिति सदस्य अनुराधा कुमारी कुशवाहा,जदयू प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार, जदयू कोषाध्यक्ष संदीप केडिया,भाजपा मुख्य प्रवक्ता मनीष कुमार राय, जदयू महासचिव राजीव रंजन, युवा जदयू जिलाध्यक्ष सावन कुमार बंटी, जिला महासचिव फिरदोस आलम,अनुज कुमार शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री डॉ इन्दूभूषण कुशवाहा, सदर प्रखंड अध्यक्ष रामप्रकाश सिंह, मानसी प्रखंड अध्यक्ष राजनीति प्रसाद सिंह, राजवर्धन कुशवाहा, हर्षवर्धन कुशवाहा,मीडिया सेल जिला अध्यक्ष जयजयराम कुमार , युवा जदयू के गुड्डू यादव एवं नरेश कुमार आदि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0