राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में अनुष्का कुमारी ने रजत पदक जीतकर,किया जिले का नाम रौशन

अनुष्का ने पदक जीतकर माता- पिता के साथ जिले का नाम किया रौशन

Nov 26, 2023 - 23:10
 0  222
राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में अनुष्का कुमारी ने रजत पदक जीतकर,किया जिले का नाम रौशन

बेगूसराय में चल रहे राज्य स्तरीय ताइक्वांडो विद्यालय (बालिका) खेल प्रतियोगिता में नवादा के अनुष्का कुमारी ने रजत पदक जीतकर नवादा जिला का नाम रौशन किया है।बताते चलें कि कला,संस्कृति एवं युवा विभाग,बिहार सरकार ,पटना द्वारा 26-28 नवम्बर को बेगूसराय में चल रहे राज्य स्तरीय ताइक्वांडो विद्यालय (बालिका) खेल प्रतियोगिता के पहले ही दिन नवादा के ताइक्वांडो खिलाड़ी अनुष्का कुमारी ने 24-26 किलोग्राम भारवर्ग में रजत पदक जीती।इस जीत के पीछे अनुष्का के कोच कौशल कुमार व रवि रंजन का काफी योगदान है।कोच बताते हैं कि अनुष्का प्रतिदिन बुधौल से ट्रेनिंग करने खेल भवन हरिश्चंद्र स्टेडियम,नवादा में आती रही है।और काफी अनुशासित होकर प्रशिक्षण ले रही थी।यह पदक इसी का परिणाम है।इधर अनुष्का के पिता कुणाल दूबे एवं माता चन्दा देवी अपने बेटी के रजत पदक जीतने पर फुले नही समा रहें हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow