नाथनगर में बाढ़ राहत फॉर्म में गड़बड़ी:10 हजार में से सिर्फ 1000 फॉर्म की एंट्री, जनप्रतिनिधियों ने NH-80 पर धरना करेंगे

Sep 3, 2025 - 00:30
 0  0
नाथनगर में बाढ़ राहत फॉर्म में गड़बड़ी:10 हजार में से सिर्फ 1000 फॉर्म की एंट्री, जनप्रतिनिधियों ने NH-80 पर धरना करेंगे
भागलपुर जिले के नाथनगर अंचल प्रशासन पर 2018 की बाढ़ से प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने में लापरवाही का आरोप लगा है। जनप्रतिनिधियों के मुताबिक बाढ़ पीड़ित परिवारों के नाम की एंट्री में जानबूझकर गड़बड़ी की गई है। अंचलाधिकारी के निर्देश पर सिर्फ तीन डाटा ऑपरेटरों से राहत फॉर्म की एंट्री कराई गई। इस दौरान करीब 10 हजार फॉर्म जमा किए गए थे। लेकिन इनमें से केवल 800 से 1000 फॉर्म की ही एंट्री की गई। जनप्रतिनिधियों का आरोप है कि अंचलाधिकारी ने बाकी सैकड़ों फॉर्म कूड़े में फेंकवा दिए। जब इस बारे में आंकड़े मांगे गए तो कर्मचारी और पदाधिकारी टालमटोल करने लगे। इस लापरवाही से जनप्रतिनिधियों की साख पर भी सवाल उठ रहे हैं। पीड़ित परिवार लगातार उनसे मदद की गुहार लगा रहे हैं। इससे जनप्रतिनिधियों पर दबाव बढ़ रहा है। जनप्रतिनिधियों ने चेतावनी दी है कि अगर प्रशासन ने जल्द इस मामले पर संज्ञान नहीं लिया और दोषियों पर कार्रवाई नहीं की, तो वे NH-80 पर धरना-प्रदर्शन करेंगे। इस धरने में सैकड़ों पीड़ित परिवार भी शामिल होंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News