भागलपुर में डूबने से किशोर की मौत:गांव के लड़कों के साथ नदी में नहाने गया था, लापता होने के बाद मिली लाश

Sep 1, 2025 - 20:30
 0  0
भागलपुर में डूबने से किशोर की मौत:गांव के लड़कों के साथ नदी में नहाने गया था, लापता होने के बाद मिली लाश
भागलपुर में करमा-धर्मा पर्व को लेकर गंगा स्नान करने गए एक नाबालिग की डूबने से मौत हो गई। दरअसल, गांव के दर्जनों बच्चों के साथ किशोर स्नान करने गया था। तभी वह पानी में लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद किशोर का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान छठी कक्षा के छात्र दिनेश दास के बेटे अंकुश कुमार (12) के रूप में हुई है। मृतक की चाची सोनी देवी ने बताया कि कर्मा-धर्मा पर्व को लेकर वह गांव के बच्चों के साथ स्नान करने गया था। इसी दौरान पानी में डूब गया। घटना, लोदीपुर थाना क्षेत्र के जमसी की है। तीन भाई में सबसे छोटा था तीन भाइयों में सबसे छोटा था। आसपास स्नान कर रहे बच्चों ने जब उसे डूबते देखा तो किसी तरह बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी सांस थम चुकी थी। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन ने उसे मायागंज अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक का मंझला भाई बार-बार अपने छोटे भाई के शव से लिपटकर कहता रहा भाई वापस लौट आओ अब किसके सहारा जिएंगे? लोदीपुर थाना अध्यक्ष घनश्याम कुमार ने बताया कि डूबने से एक किशोर की मौत हुई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News