ज्ञान परंपरा की पुनर्स्थापना से भारत बनेगा विश्व गुरू

Sep 1, 2025 - 04:30
 0  0
ज्ञान परंपरा की पुनर्स्थापना से भारत बनेगा विश्व गुरू
मुजफ्फरपुर | बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के अतिथिगृह में रविवार को शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास की प्रांतीय बैठक आयोजित हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 14 से 28 सितंबर तक हिंदी पखवाड़ा मनाया जाएगा। कार्यक्रम में शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के राष्ट्रीय सह संयोजक डॉ. राजेश्वर कुमार, पटना विश्वविद्यालय के प्रोफेसर सह भारतीय भाषा मंच के क्षेत्र संयोजक प्रो. नागेंद्र शर्मा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अनीश कुमार और न्यास के प्रांत संयोजक गौरव पवार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर संकल्प पत्र का लोकार्पण भी किया गया। मंच का संचालन सहायक आचार्य डॉ. अमर बहादुर शुक्ल ने किया। डॉ. राजेश्वर कुमार ने कहा कि हमारा उद्देश्य भारत को विश्वगुरु बनाना है। इसके लिए भारतीय ज्ञान परंपरा की पुनर्स्थापना और शिक्षा के माध्यम से भारत को परम वैभव तक पहुंचाना आवश्यक है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News