अररिया में आज 2 फीडर में पावर कट:11 केवी में 8 से 12 नहीं रहेगी लाइट, 33 केवी में 7 से 10 बजे तक कटौती

Sep 1, 2025 - 08:30
 0  0
अररिया में आज 2 फीडर में पावर कट:11 केवी में 8 से 12 नहीं रहेगी लाइट, 33 केवी में 7 से 10 बजे तक कटौती
अररिया जिले में 1 सितंबर को बिजली विभाग द्वारा नियमित रखरखाव कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही 33 केवी लाइन के नजदीक पेड़ों की टहनियों की कटाई भी होगी। विद्युत कार्यपालक अभियंता गौरव कुमार ने यह जानकारी दी है। सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक रानीगंज, भरगामा और खजुरी पावर सब स्टेशन से जुड़े सभी 11 केवी फीडरों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान इन सब स्टेशनों से जुड़े सभी गांवों में बिजली नहीं रहेगी। इसके अलावा सुबह 7 बजे से 10 बजे तक 33 केवी बोची फीडर का रखरखाव होगा। इससे बोची और पलासी विद्युत शक्ति उपकेंद्रों से जुड़े सभी 11 केवी फीडरों में भी बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी। लोगों से वैकल्पिक व्यवस्था करने का अनुरोध विभाग के अनुसार यह कार्य विद्युत लाइनों की सुरक्षा के लिए आवश्यक है। इससे भविष्य में तकनीकी खराबी से बचा जा सकेगा। बिजली विभाग ने लोगों से वैकल्पिक व्यवस्था करने का अनुरोध किया है। गौरव कुमार ने बताया कि कार्य निर्धारित समय पर पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने लोगों से इनवर्टर या बैटरी का उपयोग करने को कहा है। किसी आपात स्थिति में नजदीकी बिजली कार्यालय से संपर्क करने को कहा गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News