किशनगंज में गणेश प्रतिमा का विसर्जन:भजन-कीर्तन के साथ निकली शोभायात्रा, पुलिस बल की रही तैनाती

Sep 1, 2025 - 12:30
 0  0
किशनगंज में गणेश प्रतिमा का विसर्जन:भजन-कीर्तन के साथ निकली शोभायात्रा, पुलिस बल की रही तैनाती
किशनगंज के ठाकुरगंज प्रखंड सहित जिले के दर्जनों हिस्सों में गणेश चतुर्थी का विसर्जन धूमधाम से किया गया। स्थानीय भक्तों ने 4 दिनों की पूजा के बाद आज पवना नदी में मूर्ति का विसर्जन रविवार रात को किया। विसर्जन के दौरान बाजार के विभिन्न हिस्सों में युवाओं और बच्चों ने गणेश प्रतिमा के साथ शोभायात्रा निकाली। भक्तिमय माहौल में लोग भजन-कीर्तन करते हुए नाचते और जयकारे लगाते रहे। कई स्थानों पर गणेश प्रतिमाएं थी स्थापित वही पौआखाली नगर पंचायत में कई स्थानों पर गणेश प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं। विसर्जन से पहले हवन का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। विधि-विधान से मंत्रोच्चार के साथ विसर्जन संपन्न हुआ। पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था रही कड़ी पौआखाली थाना अध्यक्ष अंकित सिंह के निर्देश पर पुलिस प्रशासन ने पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी। स्थानीय लोगों की जिम्मेदार भागीदारी और पुलिस की सतर्कता से पूरा आयोजन शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। बालक संघ के पदाधिकारी आलोक भगत, अनमोल भगत, राज गुप्ता, शिभ ठाकुर, जाविंत, नमन और निहाल ने गणेश विदाई गीतों के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान सैकड़ों की तादाद में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News