औरंगाबाद में आपसी विवाद में 2 गुटों के बीच मारपीट:पति-पत्नी पर फल काटने वाले चाकू से हमला, पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में लिया

Sep 1, 2025 - 12:30
 0  0
औरंगाबाद में आपसी विवाद में 2 गुटों के बीच मारपीट:पति-पत्नी पर फल काटने वाले चाकू से हमला, पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में लिया
औरंगाबाद में आपसी विवाद में 2 गुट आपस में भिड़ गए। इस दौरान एक युवक ने पति-पत्नी पर फल काटने वाले चाकू से हमला कर दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए सदर अस्पताल में एडमिट कराया। जहां से डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। घायलों की पहचान राकेश साव(40) और अर्चना देवी(35) के तौर पर हुई है। घटना देव थाना क्षेत्र के एरकी गांव की है। राकेश ने बताया कि घर में टाइल्स लगाने का काम चल रहा है। पड़ोस की रहने वाली एक विक्षिप्त लड़की बार-बार वहां आ रही थी। मजदूरों को काम करने में परेशानी हो रही थी। जब उसके घर वालों को उसे रोकने को कहा तो भड़क गए। बहस शुरू हो गई। वहां मौजूद लोगों ने उस समय मामला शांत करा दिया। कुछ देर बाद पड़ोसी सुदामा साव, उसके पुत्र आशीष कुमार और नीतीश कुमार घर में घुस गए। लाठी-डंडे और चाकू से हमला कर दिया। पुलिस हिरासत में 2 लोग मामले की सूचना मिलते ही देव थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल पहुंचाया। थानाध्यक्ष सौरभ कुमार ने बताया कि 2 लोगों को हिरासत में लिया गया है। अभी तक कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने पर केस दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News