NDA ने 4 सितंबर को बिहार बंद का किया ऐलान:महिला मोर्चा संभालेंगी कमान, दिलीप जायसवाल बोले- PM की मां को गाली देना शर्मनाक

Sep 2, 2025 - 16:30
 0  0
NDA ने 4 सितंबर को बिहार बंद का किया ऐलान:महिला मोर्चा संभालेंगी कमान, दिलीप जायसवाल बोले- PM की मां को गाली देना शर्मनाक
एनडीए ने 4 सितंबर को बिहार बंद का ऐलान किया है। यह बंद सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। आपात सेवाओं और रेल को इस बंद से अलग रखा गया है ताकि आम जनता को असुविधा न हो। बीजेपी कार्यालय में सभी NDA के प्रदेश अध्यक्ष ने पीसी कर इसकी जानकारी दी है। प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने लोगों से शांतिपूर्वक बिहार बंद का समर्थन करने की अपील की। दरभंगा में कांग्रेस और राजद के मंच से एक मां के खिलाफ भद्दी गालियां दिए जाने को लेकर एनडीए ने कड़ा विरोध जताया है। इस घटना को लोकतंत्र पर कलंक बताते हुए दिलीप जायसवाल ने कहा कि मां को भगवान का रूप माना जाता है और ऐसे मंच से अपमानित करना पूरे बिहार को शर्मसार करता है। उन्होंने कहा कि आज तक नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस पर कोई खेद प्रकट नहीं किया, जो दुखद है। BJP महिला मोर्चा और NDA महिला इकाइयां मोर्चा संभालेंगी इस बंद को खास बनाने के लिए पहली बार बीजेपी महिला मोर्चा और एनडीए की सभी महिला इकाइयां मोर्चा संभालेंगी। जायसवाल ने कहा कि मां-बहनों का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और महिलाएं इस बंद को सफल बनाएंगी। जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि महागठबंधन के नेताओं ने जिस तरह खुले मंच से एक मां को अपमानित करने का काम किया है, वह लोकतंत्र पर धब्बा है। उन्होंने कहा कि बिहार की महिलाएं इसका जवाब जरूर देंगी। बंद शांतिपूर्वक होगा और किसी भी तरह की यातायात बाधा नहीं होगी। 'गाली-गलौज उनकी राजनीतिक संस्कृति का हिस्सा' वहीं, एनडीए घटक दलों के नेता राजू तिवारी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि गाली-गलौज उनकी राजनीतिक संस्कृति का हिस्सा रही है। मां के प्रति अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर उन्होंने फिर से अपनी सोच उजागर कर दी है। एनडीए ने साफ किया है कि सभी घटक दल इस बंद का समर्थन कर रहे हैं और महिला मोर्चा की अगुवाई में यह बिहार बंद पूरी तरह शांतिपूर्ण और सफल रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News