मुंगेर से लौट रहे मुखिया पति पर जानलेवा हमला:चार बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग, डिक्की में बैठे व्यक्ति को लगी गोली

Sep 1, 2025 - 20:30
 0  0
मुंगेर से लौट रहे मुखिया पति पर जानलेवा हमला:चार बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग, डिक्की में बैठे व्यक्ति को लगी गोली
चौथम थाना क्षेत्र के ठुठी मोहनपुर पंचायत के मुखिया पति कौशल किशोर सिंह उर्फ पप्पू सिंह पर मुंगेर से लौटते समय हमला हुआ। दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उनकी गाड़ी पर फायरिंग कर दी। इस हमले में गाड़ी की डिक्की में बैठे एक व्यक्ति के पैर में गोली लग गई। मुखिया पति ने बताया कि वे अपने रिश्तेदार के घर मुंगेर गए थे। लौटते समय हमलावरों ने करीब डेढ़-दो किलोमीटर तक उनका पीछा किया। किसी तरह वे थाना पहुंचे, जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पप्पू सिंह का आरोप है कि उनके चचेरे भाई ने इस हमले की साजिश रची। उन्होंने शूटरों की मदद से यह वारदात करवाई। घटना के बाद मुखिया के परिवार में दहशत का माहौल है। जिले में पंचायत प्रतिनिधियों पर लगातार हो रहे हमलों से उनकी सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News