नवल बने एयर वेटरन चंपारण संस्था के अध्यक्ष
सिटी रिपोर्टर| मोतिहारी शहर के रामभवन राम रिसॉर्ट में एयर वेटरन चंपारण संस्था की बैठक सह सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में संस्था के सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में सर्व सम्मति से नवल किशोर प्रसाद संस्था के अध्यक्ष बनाए गए। अध्यक्ष ने कहा कि संस्था का उद्देश्य है कि एक-दूसरे को आपस में सहयोग करना। देश सेवा में अपना कीमती समय दिया है, वही देश भक्ति अपने समाज में लाना है। वक्ताओं ने कहा कि संस्था की सामाजिक कार्यों का निर्वहन उसकी पहली प्राथमिकता होगी। यह संस्था की पहली बैठक है। इस मौके पर अन्य लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। मौके पर संजय कुमार श्रीवास्तव, अजीत पांडेय, जगत प्रसाद, रामनिवास, मुकेश कुमार सिन्हा, उपेंद्र कुमार, सुबोध कुमार, जमालजी, योगेंद्र प्रसाद, रवि कुमार, एसएन शर्मा आदि उपस्थित थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0