छेड़खानी के आरोपी को पेड़ से बांधकर पीटा

Sep 1, 2025 - 04:30
 0  0
छेड़खानी के आरोपी को पेड़ से बांधकर पीटा
गोपालगंज| सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में दिख रहा है कि लोग एक व्यक्ति को पेड़ से बांधकर पीट रहे हैं। किसी ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो नगर थाना क्षेत्र के बसडिला गांव का बताया जा रहा है। वही इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है। नगर थाना क्षेत्र के बसडिला गांव की एक छात्रा से आरोपी ने छेड़खानी करने का प्रयास किया था, छात्रा ने इसकी जानकारी अपनी मां को दी। जिसके बाद कुछ ग्रामीणों ने आरोपी जितेंद्र मिश्रा को पकड़ पेड़ से बांधकर पिटाई की। जब सोशल मीडिया पर पिटाई का वीडियो वायरल हुआ। इसका सज्ञान लेते हए पुलिस मौके पर पहुंची। बंधक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पीड़ित छात्रा के परिजन ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News