98 करोड़ की लागत से मत्स्यगंधा झील का होगा विकास:सहरसा में बनेगा ग्लास ब्रिज, म्यूजिकल फाउंटेन और म्यूजियम

Sep 1, 2025 - 12:30
 0  0
98 करोड़ की लागत से मत्स्यगंधा झील का होगा विकास:सहरसा में बनेगा ग्लास ब्रिज, म्यूजिकल फाउंटेन और म्यूजियम
सहरसा की ऐतिहासिक मत्स्यगंधा झील का कायाकल्प की शुरुआत आगामी 15 सितंबर से शुरू होगी। यह उक्त बाते सहरसा के भाजपा विधायक डॉ आलोक रंजन ने कहीं। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को पूर्णिया दौरे के दौरान इस परियोजना का शिलान्यास करने की संभावना जताया है। भाजपा विधायक डॉ. आलोक रंजन ने बताया कि झील के विकास के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। परियोजना में 400 मीटर का घाट, वृताकार ग्लास ब्रिज और पार्किंग स्थल बनाया जाएगा। साथ ही म्यूजिकल फाउंटेन की भी स्थापना की जाएगी। महाभारत कालीन घटनाओं पर आधारित बनेगा अभिव्यक्ति स्थल झील परिसर में महाभारत कालीन घटनाओं पर आधारित अभिव्यक्ति स्थल बनेगा। यहां यादगार वस्तुओं के विक्रय केंद्र और शहीद स्मृति स्थल भी विकसित किए जाएंगे। एक म्यूजियम में मत्स्यगंधा झील से जुड़ी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित किया जाएगा। विशेष सहायता योजना के तहत परियोजना को मंजूरी भारत सरकार ने पिछले साल नवंबर में विशेष सहायता योजना के तहत इस परियोजना को मंजूरी दी थी। बिहार सरकार ने इसके लिए 98 करोड़ 65 लाख रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति दी है। यह परियोजना स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर लाएगी। हस्तशिल्प, होटल और परिवहन क्षेत्र में हजारों लोगों को काम मिलने की संभावना है। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बल मिलेगा। विकास कार्यों के बाद मत्स्यगंधा झील धार्मिक आस्था का केंद्र और राष्ट्रीय स्तर का पर्यटन स्थल बन जाएगी। यह बिहार का दूसरा ग्लास ब्रिज होगा, जो पर्यटकों को विशेष अनुभव प्रदान करेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News