नालंदा में सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश:राष्ट्रपति से पुरस्कृत रिंकू सिंह को मिला जिलास्तर का सम्मान, चित्र प्रदर्शनी का भी आयोजन
विकसित भारत के अमृत काल के तहत डाक विभाग नालंदा मंडल की ओर से आयोजित स्वच्छ भारत अभियान का तीसरा दिन बेहद उत्साहजनक रहा। स्थानीय श्रम कल्याण केंद्र के मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में जनभागीदारी का स्तर देखते ही बन रहा है। कार्यक्रम की मुख्य विशेषता यह रही कि नालंदा की रिंकू सिंह, जो स्वच्छता अभियान के तहत राष्ट्रपति की ओर से पुरस्कृत हो चुकी हैं, उनको जिलास्तर पर सम्मानित किया गया। केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना और प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार पटना के तत्वावधान में आयोजित इस समारोह का उद्देश्य विकसित भारत की सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्षों की उपलब्धियों को रेखांकित करना है। डाक विभाग के कर्मचारियों ने अपनी सक्रिय भागीदारी दिखाते हुए स्थानीय प्रांगण की व्यापक सफाई का कार्य किया। इस दौरान न केवल परिसर को साफ-सुथरा बनाया गया, बल्कि आम जनता के बीच स्वच्छता के संदेश को भी प्रसारित किया गया। कल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन आयोजन स्थल पर भारतीय डाक विभाग की समस्त कल्याणकारी योजनाओं के काउंटर लगाए गए है। तीसरे दिन के कार्य-कलापों का विवरण देखने से स्पष्ट होता है कि जनता में इन सेवाओं के प्रति कितना उत्साह है। तीसरे दिन डाक जीवन बीमा का 3 लाख रुपए का व्यवसाय,16 पीस गंगा जल की बिक्री, 27 आधार कार्य संपन्न और 9 सुकन्या समृद्धि खाते खोले गए। कार्यक्रम में चित्र प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया है, जिसमें विकसित भारत की यात्रा और उपलब्धियों को दर्शाने वाली तस्वीरें प्रदर्शित की गईं। यह प्रदर्शनी आगंतुकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही। डाक अधिकारियों की उपस्थिति इस अवसर पर डाकपाल बिहारशरीफ मनीष आनंद के नेतृत्व में अमलेश कुमार, मिथलेश कुमार, शैलेंद्र कुमार, निरंजन कुमार, मुन्नू कुमार सहित कई डाक कर्मचारी उपस्थित थे। उनकी सक्रिय भागीदारी से कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित हुई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0