जहानाबाद से RJD कार्यकर्ता वोटर अधिकार यात्रा में पटना पहुंचे:बोले- 'संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए निकाली गई यात्रा'

Sep 1, 2025 - 16:30
 0  0
जहानाबाद से RJD कार्यकर्ता वोटर अधिकार यात्रा में पटना पहुंचे:बोले- 'संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए निकाली गई यात्रा'
जहानाबाद से RJD कार्यकर्ता वोटर अधिकार यात्रा में शामिल होने के लिए पटना पहुंच रहे हैं। अभिषेक रंजन उर्फ सोनू राधे के नेतृत्व में कार्यकर्ता मोटरसाइकिल और अन्य गाड़ियों से यात्रा कर रहे हैं। अभिषेक रंजन ने कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की अगुआई में यह यात्रा पटना की ओर बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि यह यात्रा संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए निकाली गई है। उनका कहना है कि मतदाताओं को मताधिकार से वंचित करने की कोशिशों का विरोध किया जाएगा। 'संविधान की रक्षा के लिए लगातार आंदोलन करते रहेंगे' इंडिया गठबंधन की इस यात्रा के जरिए चुनाव आयोग और सरकार को संदेश भेजा जाएगा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे संविधान की रक्षा के लिए लगातार आंदोलन करते रहेंगे। जब भी संविधान को बदलने का प्रयास होगा, वे एकजुट होकर इसका विरोध करेंगे। आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट की संभावना पर अभिषेक रंजन ने कहा कि पार्टी आलाकमान का निर्णय मान्य होगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल यात्रा को सफल बनाना उनकी प्राथमिकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News