मखाना की खेती को लेकर आदिवासी समूहों में झड़प:कटिहार में तीर-धनुष और धारदार हथियारों से हमला, 8 लोग अस्पताल में भर्ती

Sep 2, 2025 - 16:30
 0  0
मखाना की खेती को लेकर आदिवासी समूहों में झड़प:कटिहार में तीर-धनुष और धारदार हथियारों से हमला, 8 लोग अस्पताल में भर्ती
कटिहार के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गरभेली पंचायत स्थित खैरा गांव में मखाना की फसल को लेकर आदिवासी समुदाय के दो पक्षों में हिंसक झड़प हुई। दोनों पक्षों ने तीर-धनुष और धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया। एक पक्ष के साझू मुर्मू, अनिल सोरेन और रामनाथ किस्कू सरकारी जमीन पर मखाना की खेती कर रहे थे। फसल निकालने के दौरान दूसरे पक्ष के भीमा मुर्मू, मंडन मुर्मू, कुंदन मुर्मू, अर्जुन मुर्मू और लखन मुर्मू ने हमला कर दिया। इस हमले में बिटका मुर्मू, दलजा मुर्मू, सालखू सोरेन और डेनियल मरांडी घायल हुए। गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर सभी घायलों को पहले कटिहार सदर अस्पताल ले जाया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। दूसरे पक्ष के कुछ लोग भी घायल हुए, जिन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया मुफस्सिल थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। थाना प्रभारी शशि रंजन के अनुसार दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News