गंगा का जलस्तर बढ़ने से परबत्ता में बाढ़ का कहर:घरों  में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग

Sep 2, 2025 - 20:30
 0  0
गंगा का जलस्तर बढ़ने से परबत्ता में बाढ़ का कहर:घरों  में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड में गंगा नदी का जलस्तर तीसरी बार बढ़ने से स्थिति गंभीर हो गई है। बाढ़ का पानी कई पंचायतों में घुस गया है। सौढ उत्तरी, सौढ दक्षिणी, भरसो, कुल्हडिया, लगार, तेमथा करारी जोरावरपुर, दरियापुर भेलवा, माधवपुर और कबेला पंचायत बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। माधवपुर पंचायत पूरी तरह से जलमग्न हो चुकी है। बाढ़ पीड़ित परिवार या तो छत पर हैं या गोगरी नारायणपुर तटबंध पर शरण ले रहे हैं। प्रशासन जरूरतमंद लोगों तक पहुंचने के लिए नावों का इस्तेमाल कर रहा है। विस्थापित लोगों को शौचालय और पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। पशुपालकों की परेशानी भी बढ़ गई है। खेतों में लगा पशुचारा पूरी तरह डूब चुका है। मुरादपुर गांव की मुख्य सड़क पर पानी बह रहा है। इससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है। स्थानीय प्रशासन राहत कार्य में जुटा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News