बेउर जेल में कैदी कर रहे व्रत

Oct 27, 2025 - 04:30
 0  0
बेउर जेल में कैदी कर रहे व्रत
पटना। बेउर जेल में बंद महिला और पुरुष कैदी भी छठ कर रहे हैं। महिला छठवतियों को एक वार्ड में कर दिया गया है। पुुरुष छठव्रतियों को भी एक वार्ड में कर दिया गया है। ऐसा इसलिए किया गया है कि ताकि उन्हें पूजा करने में कोई दिक्कत न हो। जेल प्रशासन की ओर से कैदियों को पूजा सामग्री दी गई। जेल में ही खरना का प्रसाद बना। इसे कैदियों और बंदियों में बांटा गया। सोमवार की शाम को दिए जाने वाले पहले अर्घ्य और मंगलवार की सुबह को दिए जाने वाले दूसरे अर्घ्य के लिए जेल परिसर में स्थित तालाब की साफ-सफाई कर दी गई है। जेल परिसर को तरह-तरह के बल्बों से सजा दिया गया है। बेउर जेल पूरी तरह से छठमय हो गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News