तारकिशोर ने दी बधाई, बोले- बिहार भाजपा के लिए गौरव:नितिन नवीन भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त

Dec 15, 2025 - 13:30
 0  0
तारकिशोर ने दी बधाई, बोले- बिहार भाजपा के लिए गौरव:नितिन नवीन भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त
पटना। बिहार के पथ निर्माण एवं नगर विकास मंत्री नितिन नवीन को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति पर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने उन्हें बधाई दी है। वही कटिहार भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजियां की प्रसाद ने भाजपा संसदीय बोर्ड और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बिहार के युवा नेता नितिन नवीन को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपा जाना बिहार के साथ-साथ पूरे भारत की युवा शक्ति और सामर्थ्य का सम्मान है। पूर्व उपमुख्यमंत्री ने इस नियुक्ति को बिहार भाजपा के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में नितिन नवीन भाजपा संगठन को जनसेवा, सुशासन और राष्ट्रवादी अभिव्यक्ति के साथ नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। प्रसाद ने कहा कि उनके नेतृत्व में भाजपा संगठन को नई गति और दिशा मिलेगी। मौके पर भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष बबन झा, प्रमोद महतो ,निगम पार्षद मनीष कुमार उर्फ बिट्टू घोष,प्रभाकर झा, मंटू सिंह,बबलू गुप्ता, मनोज राय, राहुल कुमार सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News