बिहार में 90 सीटों के साथ BJP नंबर-1:CM भाजपा का, डिप्टी CM जदयू को मिल सकता है; बीजेपी के बिग ब्रदर होने के 5 असर
बिहार में प्रचंड जीत के साथ NDA सरकार बना रही है। दोपहर 1 बजे तक NDA 206 सीटों पर आगे है। 95 सीटों पर BJP, 82 सीटों पर JDU और 29 सीटों पर उसकी सहयोगी पार्टियां आगे चल रही हैं। पहली बार बिहार में BJP सबसे बड़ी पार्टी बनी है। पिछले 25 साल में ये तीसरा मौका है जब NDA में BJP सबसे बड़ी पार्टी बनी है। इससे पहले 2000 और 2020 में भी BJP नंबर वन थी। पिछले 4 चुनावों में हर बार नीतीश ही CM बने हैं, लेकिन जब-जब JDU को कम सीटें मिली हैं, सरकार में BJP का दबदबा बढ़ा है। BJP के बिग-बी होने के 5 असर : बीजेपी का हो सकता है सीएम, 3 में से 2 एक्सपर्ट बोले असर 1. दो एक्सपर्ट सीनियर जर्नलिस्ट हर्षवर्धन त्रिपाठी और अरविंद मोहन के मुताबिक सीएम की कुर्सी पर बीजेपी काबिज हो सकती है। नीतीश कुमार रिटायर हो सकते हैं। असर 2. जदयू को एक डिप्टी सीएम मिल सकता है। गृह, वित्त, स्वास्थ्य और राजस्व जैसे विभाग बीजेपी खुद के हिस्से ले सकती है। बिहार बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े ने नतीजे आने के बाद कहा कि सीएम कौन होगा, ये गठबंधन तय करेगा। असर 3. नई पॉलिसी बनाना, कोई बड़ी स्कीम शुरू करना, नए बिल लाना जैसे अहम फैसले BJP लेगी। असर 4. बिहार सरकार के अहम फैसले दिल्ली से लिए जाएंगे। जैसे वक्फ बिल पर लीक से हटकर जदयू ने समर्थन दिया था। असर 5. अभी केंद्र में BJP अपने दम पर बहुमत में नहीं है। JDU उसकी पार्टनर है। बिहार में BJP के मजबूत होने से केंद्र में भी उसकी ताकत बढ़ेगी। हालांकि, सीनियर जर्नलिस्ट अरुण पांडे का मानना है कि सीएम नीतीश ही होंगे। बीजेपी अपनी बदनामी नहीं चाहेगी, लेकिन सरकार में दबदबा BJP का ही होगा। 2000 से अब तक सरकार में किसका दबदबा रहा है, इसे ग्राफिक से समझते हैं... 2000 विधानसभा : BJP बड़ी पार्टी बनी, लेकिन नीतीश को CM बनाया 2005 विधानसभा : JDU सबसे बड़ी पार्टी, CM और स्पीकर भी उसी का 2010 विधानसभा : JDU फिर सबसे बड़ी पार्टी, सीएम और स्पीकर भी उसी का 2015 विधानसभा : नीतीश महागठबंधन में शामिल, 2 साल बाद NDA में लौटे 2020 विधानसभा : नीतीश CM बने पर, सरकार में BJP का दबदबा
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0