गंगा नदी का जलस्तर बढ़ा, TMBU परिसर में घुसा पानी:भागलपुर के घरों में घुस रहा पानी; सामानों को सुरक्षित जगह पर शिफ्ट कर रहे लोग

Sep 2, 2025 - 16:30
 0  0
गंगा नदी का जलस्तर बढ़ा, TMBU परिसर में घुसा पानी:भागलपुर के घरों में घुस रहा पानी; सामानों को सुरक्षित जगह पर शिफ्ट कर रहे लोग
भागलपुर में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इससे शहर के कई हिस्सों में बाढ़ का संकट गहराता जा रहा है। सबसे ज्यादा असर तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) पर दिख रहा है। मंगलवार को विश्वविद्यालय परिसर में बाढ़ का पानी घुस गया। इससे छात्रों व कर्मचारियों की आवाजाही प्रभावित हुई। हालांकि, प्रशासनिक भवन अभी सुरक्षित है, मगर सीनेट हॉल के आसपास पानी जमा हो गया है। छात्र कोमल ने बताया कि अगर जलस्तर में इसी तरह वृद्धि होती रही, तो अगले दो-तीन दिनों में हालात और गंभीर हो सकते हैं। विवि प्रशासन ने अलर्ट मोड में काम शुरू कर दिया है। कर्मचारियों को सुरक्षा के निर्देश दिये गए हैं और जरूरी इंतजामों की समीक्षा की जा रही है। निचले इलाकों में तेजी से घुस रहा पानी करीब पंद्रह दिन पहले भी विवि टापू जैसी स्थिति में आ गया था। उस समय मुख्य द्वार के बाहर नाव से लोगों की आवाजाही करनी पड़ी थी। अब फिर से वही हालात बनने लगे हैं। विवि कैंपस में रहने वाले छात्र व शिक्षकों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। शहर के अन्य निचले इलाकों बरारी, आदमपुर, नाथनगर, तातारपुर और खंजरपुर में भी गंगा का पानी तेजी से घुस रहा है। कई जगहों पर घरों में पानी भर गया है। लोग अपने सामान सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से बाढ़ प्रभावित इलाकों में लगातार निगरानी रखी जा रही है। राजद छात्र संगठन के नेता डॉ. आशीष कुमार राय ने कहा कि हर साल गंगा का पानी विवि में घुसता है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं निकाला जाता। विवि प्रशासन सिर्फ कागजी तैयारी करता है। छात्र व शिक्षक बाढ़ की मार झेलने को विवश हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News