अररिया PM श्री केन्द्रीय विद्यालय ने मनाया 63वां स्थापना दिवस:सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश की, अतिथियों ने छात्रों को किया संबोधित

Dec 15, 2025 - 20:30
 0  0
अररिया PM श्री केन्द्रीय विद्यालय ने मनाया 63वां स्थापना दिवस:सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश की, अतिथियों ने छात्रों को किया संबोधित
अररिया के पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय में सोमवार को केन्द्रीय विद्यालय संगठन का 63वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिससे कार्यक्रम यादगार बन गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मोहिनी देवी मेमोरियल विद्यालय के निदेशक संजय प्रधान, प्राचार्य परासर त्यागी, थानाध्यक्ष आर एस अंकुर कुमार, जवाहर नवोदय विद्यालय अररिया के उप प्राचार्य मनोज कुमार सिंह और कला शिक्षक राजेश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विद्यालय के प्राचार्य कुमार राघवेंद्र ने सभी अतिथियों का अंगवस्त्र भेंटकर हरित स्वागत किया। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से छात्रों को राष्ट्र निर्माण के लिए तैयार कर रहा KVS अपने संबोधन में प्राचार्य कुमार राघवेंद्र ने 1963 से शुरू हुई केन्द्रीय विद्यालय संगठन की विकास यात्रा पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि KVS शिक्षा के क्षेत्र में एक अग्रणी संस्थान है, जो नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) को समर्पित भाव से लागू कर रहा है। KVS गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से छात्रों को राष्ट्र निर्माण के लिए तैयार कर रहा है। समूह गीत, नृत्य और संगीत कार्यक्रमों ने पूरे आयोजन में जीवंतता भर दी इस आयोजन का मुख्य आकर्षण छात्र-छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहीं। कला शिक्षिका काजल किरण के निर्देशन में छात्रों ने अखिल भारतीय कला की झलक दिखाते हुए नृत्य प्रस्तुत किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। इसके अतिरिक्त, समूह गीत, नृत्य और संगीत कार्यक्रमों ने पूरे आयोजन में जीवंतता भर दी। बच्चों से राष्ट्र के प्रति जागरूक नागरिक बनने की अपील की अतिथियों ने भी छात्रों को प्रेरित किया। थानाध्यक्ष आर एस अंकुर कुमार ने बच्चों से राष्ट्र के प्रति जागरूक नागरिक बनने की अपील की। संजय प्रधान ने अनुशासन के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि सफलता केवल अनुशासन में रहकर ही प्राप्त की जा सकती है। छात्रों को राष्ट्र का भविष्य बताया प्राचार्य परासर त्यागी ने छात्रों को राष्ट्र का भविष्य बताया। वहीं, मनोज कुमार सिंह ने KVS और JNV को भारत सरकार की शिक्षा नीति को जमीनी स्तर पर लागू करने वाले सशक्त संस्थान के रूप में वर्णित किया। कार्यक्रम का संयोजन पाठ्य सहगामी गतिविधि विभाग के समन्वयक अमित कुमार सिंह ने किया। मंच संचालन का कार्य रश्मि और गिरिधर साह ने कुशलतापूर्वक संभाला। यह आयोजन KVS की गौरवशाली विरासत को याद करने के साथ-साथ छात्रों में देशभक्ति और सांस्कृतिक मूल्यों को भी मजबूत करने वाला रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News