महागठबंधन में 70 सीटों पर अड़ी कांग्रेस:प्रियंका गांधी सितंबर में बिहार का दौरा करेंगी; तेजप्रताप बोले- कोमा में जा चुकी सरकार को उखाड़ फेंकना है

Sep 10, 2025 - 08:30
 0  0
महागठबंधन में 70 सीटों पर अड़ी कांग्रेस:प्रियंका गांधी सितंबर में बिहार का दौरा करेंगी; तेजप्रताप बोले- कोमा में जा चुकी सरकार को उखाड़ फेंकना है
विधानसभा चुनाव से पहले बिहार की सियासत में सरगर्मी तेज हो गई। राजनीतिक दल पूरी तरह से एक्टिव हो चुके हैं। आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। राजनीतिक पार्टियां चुनावी मैदान में उतरने के लिए रणनीति तैयार करने में जुटी हैं। दिल्ली में मंगलवार को कांग्रेस की बैठक हुए। महागठबंधन में कांग्रेस 70 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है। वहीं बिहार में सियासी पकड़ मजबूत करने के लिए सितंबर महीने में प्रियंका गांधी भी बिहार दौरे पर आ सकती हैं। बिहार में चुनावी माहौल के बीच सियासी उठापटक, बयानबाजी से जुड़ी हर अपडेट्स जानिए... 70 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है कांग्रेस बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले कांग्रेस ने सीट बंटवारे पर अपनी रणनीति साफ कर दी है। मंगलवार को पार्टी की दिल्ली में बैठक हुई। इसमें तय हुआ कि बिहार में कांग्रेस 70 से कम सीटों पर नहीं मानेगी। पार्टी का दावा है कि राहुल गांधी की 'वोटर अधिकार यात्रा' के बाद पूरे बिहार में माहौल बदला है। इस यात्रा के बाद से पार्टी में उत्साह है। 2020 के विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस 70 सीटों पर चुनाव लड़ी थी। कांग्रेस इनमें से 51 सीटों पर चुनाव हार गई और 4 विधानसभा सीटों पर तो कांग्रेस की जमानत जब्त हो गई। केवल 19 सीटों पर ही कांग्रेस को जीत हासिल हो सकी। दिल्ली में हुई बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं के अलावा बिहार के प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम, विधायक दल नेता शकील अहमद खां और विधान परिषद में पार्टी के नेता मदनमोहन झा भी मौजूद थे। तेजप्रताप बोले- कोमा में जा चुकी सरकार को उखाड़ फेंकना है तेजप्रताप यादव ने पलायन और बाढ़ को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने X पर लिखा- 'आज वैशाली जिले के राघोपुर विधानसभा क्षेत्र के विदुपुर ब्लॉक के विभिन्न पंचायत पूरे तरीके से बाढ़ से प्रभावित हो चुका है। इस विधानसभा क्षेत्र के अधिकांश पंचायत और गांव बाढ़ के कारण डूब चुके हैं, लेकिन भाजपा नीतीश सरकार द्वारा और यहां के सांसद और विधायक द्वारा भी किसी प्रकार की कोई सहायता नहीं पहुंचाई जा रही है। जब मुझे राघोपुर क्षेत्र के स्थानीय लोगों ने मुझे अपनी समस्या बताई तो मैं खुद को रोक नहीं पाया। आज हमने खुद जाकर बाढ़ पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्हें राहत सामग्री और मेडिकल सहायता देने का काम किया। सरकार और नेता बाढ़ से प्रभावित बिहार के लोगों से मिलने तक नहीं जा पा रहे हैं। ऐसी निकम्मी और कोमा में जा चुकी सरकार को इस बार उखाड़ फेंकना है। तभी बिहार से पलायन और बाढ़ जैसी आपदा को रोका सकता है।' वोटिंग से 10 दिन पहले तक फॉर्म-6 भरने वालों का नाम लिस्ट में जुड़ेगा बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा अक्टूबर में हो सकती है। वोटिंग से 10 दिन पहले तक फॉर्म-6 भर देने से मतदाता सूची में नाम जुड़ जाएगा। SIR प्रक्रिया के तहत 1 से 30 सितंबर तक नया नाम जोड़ने के लिए ऑफलाइन फॉर्म नहीं लिया जा रहा है। 1 अगस्त से 1 सितंबर के बीच आए आवेदनों को निपटाने का काम चल रहा है। 30 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी। इसके बाद ऑनलाइन आने वाले आवेदनों का निष्पादन 1 अक्टूबर से शुरू किया जाएगा। निर्वाचन विभाग के मुताबिक, 3 लाख से अधिक लोगों ने दस्तावेज जमा नहीं किए थे। उन्हें नोटिस भेजा गया है। सितंबर अंत तक राहुल, प्रियंका, खड़गे बिहार का दौरा करेंगे बिहार कांग्रेस को गति देने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बिहार का दौरा करेंगे। प्रदेश कांग्रेस के नेताओं को इससे जुड़ी बैठकों, सभाओं और दौरों का पूरा प्लान तैयार करने का निर्देश दिया गया है। दिल्ली में राहुल गांधी की मौजूदगी में हुई प्रदेश कांग्रेस प्रभारी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और कांग्रेस विधायक दल के नेता की बैठक में यह योजना बनाई गई। राहुल गांधी का दौरा उन 13 जिलों में होगा, जहां से वोटर अधिकार यात्रा के दौरान राहुल गांधी नहीं गुजर सके। राहुल, प्रियंका और खड़गे के दौरे में सभाओं के साथ बैठकें और रोड शो का भी प्लान बनाया गया है। तीनों नेता एकसाथ या अलग-अलग भी जिलों का दौरा कर सकते हैं। बिहार की राजनीति से जुड़े सारे अपडेट जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए...

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News