DM ने अरवल में विकास कार्यों को देखा, कहा-:योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से लाभार्थियों तक पहुंचाने पर रहे जोर, करपी प्रखंड में योजनाओं की प्रगति देखी

Sep 10, 2025 - 20:30
 0  0
DM ने अरवल में विकास कार्यों को देखा, कहा-:योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से लाभार्थियों तक पहुंचाने पर रहे जोर, करपी प्रखंड में योजनाओं की प्रगति देखी
अरवल के DM कुमार गौरव ने 10 सितंबर को करपी प्रखंड का दौरा किया। उन्होंने प्रखंड के विभिन्न स्थलों पर चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। DM ने विकास कार्यों की गति की समीक्षा की। साथ ही सरकारी योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने आम लोगों को मिलने वाली सुविधाओं की स्थिति का भी आकलन किया। DM ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को कार्य समय पर पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से लाभार्थियों तक पहुंचाने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News