नगर निगम ने पुलिस को दिए 50 ट्रैफिक डिवाइडर:बेतिया में ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने की पहल, अवैध पार्किंग पर लगेगी रोक

Sep 10, 2025 - 16:30
 0  0
नगर निगम ने पुलिस को दिए 50 ट्रैफिक डिवाइडर:बेतिया में ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने की पहल, अवैध पार्किंग पर लगेगी रोक
बेतिया नगर निगम की ओर से बेहतर पुलिसिंग और ट्रैफिक व्यवस्था को सुरक्षित व सुचारु बनाने के उद्देश्य से 50 ट्रैफिक डिवाइडर ट्रॉली यातायात पुलिस प्रशासन को उपलब्ध कराए गए हैं। यह पहल पुलिस प्रशासन के अनुरोध पर की गई है। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में सड़कों पर बढ़ते यातायात दबाव, अनधिकृत पार्किंग और अव्यवस्थित ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए ट्रैफिक डिवाइडर उपयोगी साबित होंगे। महापौर ने कहा कि इन डिवाइडरों के उपयोग से नगर निगम क्षेत्र की सड़कों को सुरक्षित व व्यवस्थित बनाने में मदद मिलेगी। इनका प्रयोग मुख्य रूप से अनधिकृत पार्किंग रोकने, गाड़ी ड्राइवरों को सतर्क करने और यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ट्रैफिक डिवाइडर गति अवरोधक के रूप में भी काम करेंगे, जिससे वाहन चालक धीमी गति से चलेंगे और अधिक सतर्क रहेंगे। इससे सड़क सुरक्षा और भी प्रभावी होगी। विशेष परिस्थितियों में भी होगा प्रयोग महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने यह भी स्पष्ट किया कि उपलब्ध कराए गए ट्रैफिक डिवाइडर का उपयोग केवल नगर निगम क्षेत्र में ही किया जा सकेगा। साथ ही इनका प्रयोग विशेष परिस्थितियों में चिह्नित क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए भी किया जाएगा। जैसे उन इलाकों में जहां आम वाहनों की आवाजाही पर रोक है या फिर जहां सुरक्षा दृष्टिकोण से विशेष तैयारी जरूरी होती है। ट्रैफिक पुलिस प्रशासन ने जताया संतोष नगर निगम की इस पहल को लेकर ट्रैफिक पुलिस प्रशासन ने भी संतोष जताया है। उनका कहना है कि डिवाइडरों की उपलब्धता से सड़कों पर व्यवस्था बनाए रखने में आसानी होगी और शहरवासियों को बेहतर यातायात व्यवस्था का अनुभव मिलेगा। सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और आमजन को सुरक्षित व सहज ट्रैफिक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उठाया गया यह कदम नगर निगम की दूरगामी सोच को भी दर्शाता है। नगर निगम और पुलिस प्रशासन के तालमेल से शहर की यातायात व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होने की उम्मीद जताई जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News