सहरसा में विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी को लेकर बैठक:DM ने की समीक्षा, सभी विभागों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देश

Sep 10, 2025 - 16:30
 0  0
सहरसा में विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी को लेकर बैठक:DM ने की समीक्षा, सभी विभागों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देश
सहरसा में आगामी विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों को लेकर बुधवार को समाहरणालय सभागार में महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने सभी कोषांगों की समीक्षा की। कार्मिक कोषांग ने बताया कि चुनाव कार्य के लिए आवश्यक कर्मियों का आकलन पूरा हो गया है। कर्मियों का विवरण डेटाबेस में दर्ज कर लिया गया है। प्रशिक्षण कोषांग ने मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण स्थल का चयन कर लिया है। सामग्री कोषांग ने चार निविदा कार्य पूरे करने की जानकारी दी। एक निविदा प्रक्रियाधीन है। वाहन कोषांग ने चुनाव कार्यों के लिए वाहनों की संख्या और प्रकार का आकलन पूर्ण कर लिया है। 4 दिन में भवन की व्यवस्था करने का आदेश स्वीप कोषांग को मतदाता जागरूकता अभियान में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। अर्धसैनिक बल के आवासन के लिए चिह्नित भवनों की व्यवस्था तीन-चार दिन में पूरी करने को कहा गया। जिलाधिकारी ने कार्मिक कल्याण, प्रेक्षक, निर्वाचक नामावली, शिकायत निवारण और मीडिया कोषांग की भी समीक्षा की। सभी को पूर्ण जिम्मेदारी से काम करने के निर्देश दिए गए। बैठक में उप विकास आयुक्त संजय कुमार निराला, अपर समाहर्ता निशांत, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार और उप निर्वाचन पदाधिकारी एलेन अरविंद डीन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News