किशनगंज में बारिश बनीं आफत ,जगह -जगह जलजमाव:अस्पतालों में मरीजों को परेशानी, NRC और ब्लड बैंक परिसर में भी पानी, सड़कों पर जाम से रेंगते रहे वाहन

Sep 10, 2025 - 20:30
 0  0
किशनगंज में बारिश बनीं आफत ,जगह -जगह जलजमाव:अस्पतालों में मरीजों को परेशानी, NRC और ब्लड बैंक परिसर में भी पानी, सड़कों पर जाम से रेंगते रहे वाहन
किशनगंज में बारिश ने शहर को जलमग्न कर दियाहै। MGM मेडिकल कॉलेज और सदर अस्पताल के आसपास स्थिति सबसे खराब है। दोनों अस्पतालों के मुख्य द्वार पर घुटने तक पानी लग गया। MGM मेडिकल कॉलेज में मरीजों को इलाज के लिए पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। सदर अस्पताल के सामने की मुख्य सड़क पर भी पानी भर गया है। NRC और ब्लड बैंक परिसर में भी जलभराव है। नालों के जाम होने से गांधी चौक की ओर सड़क पर पानी चढ़ गया है। वाहन चालक और पैदल चलने वाले परेशान पश्चिम पाली क्षेत्र में सड़कों पर जमा पानी से लोगों का आवागमन रुक गया है। जलजमाव से सड़कों पर जाम लग गया है। वाहन चालक और पैदल यात्री परेशान हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार नालों की सफाई न होना और खराब जल निकासी इस समस्या का कारण है। स्थानीय निवासी राहुल कुमार ने प्रशासन से जल निकासी सुधारने की मांग की है। लोगों का कहना है कि हर साल बारिश में यही स्थिति बनती है। प्रशासन अभी तक इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं कर पाया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News