बिहार में RJD ने 143 कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी की:12 सीटों पर महागठबंधन एक दूसरे के खिलाफ, 5 पर कांग्रेस के सामने राजद

Oct 20, 2025 - 12:30
 0  0
बिहार में RJD ने 143 कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी की:12 सीटों पर महागठबंधन एक दूसरे के खिलाफ, 5 पर कांग्रेस के सामने राजद
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए RJD ने 143 कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी कर दी है। 12 सीटों पर महागठबंधन ने एक दूसरे के खिलाफ कैंडिडेट्स को उतारा है। 12 सीटों पर महागठबंधन ने एक दूसरे के खिलाफ उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है। RJD ने 24 महिलाओं को टिकट दिया है। तेजस्वी यादव राघोपुर से चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के खिलाफ RJD कोई कैंडिडेट खड़ा नहीं किया है। कहलगांव, सुल्तानगंज से कांग्रेस के खिलाफ प्रत्याशी उतारे गए हैं। बेलहर से JDU सांसद गिरधारी यादव के बेटे को टिकट दिया गया है। बिहारीगंज सीट से रेणु कुशवाहा को टिकट मिला है। वे पहले JDU कोटे से मंत्री थीं। जमुई जिले के झाझा से RJD ने 5 बार के विधायक, 2 बार सांसद रहे, पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री जय प्रकाश यादव को टिकट दिया है। RJD की 143 कैंडिडेट्स की लिस्ट RJD ने 24 महिलाओं को दिया टिकट राष्ट्रीय जनता दल ने इस बार 24 महिलाओं को चुनावी मैदान में उतारा है। बिहारीगंज से रेणु कुशवाहा पर तेजस्वी और लालू ने भरोसा जिताया है। मोउद्दीननगर से ऐज्या यादव को कैंडिडेट बनाया है। RJD के कैंडिडेट्स लिस्ट जारी करने के बाद बिहार बीजेपी ने तंज कसा है। 2020 में RJD ने 144 सीटों पर चुनाव लड़ा था। 75 सीटें जीती थीं। बिहार में 6 नवंबर को पहले फेज की वोटिंग

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News