फंदे से लटका मिला महिला का शव, पति पर हत्या का आरोप

Sep 11, 2025 - 04:30
 0  0
फंदे से लटका मिला महिला का शव, पति पर हत्या का आरोप
भास्कर न्यूज | हसनपुर थाना क्षेत्र की शासन पंचायत की गोलदह में मंगलवार की रात एक 35 वर्षीया महिला का शव उसके घर में ही फंदे से लटका मिला। मृतका सैफूल खातून गांव के ही मो. हक्कानी की पत्नी बताई गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया। वहीं मृतका के मायके पक्ष के लोगों से पूछताछ के बाद मृतका महिला के पति हक्कानी को हिरासत में ले लिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि हक्कानी बेगूसराय में एक गैराज में काम करता है। वह अपनी पत्नी के साथ बेगूसराय में ही किराया के मकान में रह रहा था। पांच दिनों पहले ही वह पत्नी के साथ गांव आया था। मृतका का मायके बेगूसराय जिला अंतर्गत बंद्वार बताया गया है। मायके पक्ष के लोगों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार हक्कानी अपनी पत्नी से हमेशा मारपीट किया करता था। और हमेशा रुपए की मांग करता था। रुपए नहीं देने पर हक्कानी ने अपनी पत्नी की हत्या कर घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को घर में ही फंदे से लटका दिया। मृतका की दो बेटियां क्रमशः दो साल की हबीबा व एक साल की केनिज है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News