हरोहर नदी के जलस्तर में तीसरी बार वृद्धि दर्ज

Sep 11, 2025 - 04:30
 0  0
हरोहर नदी के जलस्तर में तीसरी बार वृद्धि दर्ज
सिटी रिपोर्टर | शेखपुरा गंगा नदी के पानी में उफान के कारण हरोहर नदी का जलस्तर तीसरी दफा बढ़ोतरी दर्ज की जा रहीं है। हालांकि एक सप्ताह पूर्व से हरोहर नदी से बाढ़ का पानी घटने लगा था। परन्तु मंगलवार की शाम से हरोहर नदी के जलस्तर में अचानक वृद्धि होनी शुरू हो गई। स्थानीय लोगों की माने तो हरोहर नदी का जलस्तर अभी भी खतरे के निशान से ऊपर है। पिछले 24 घंटे में बाढ़ के पानी में करीब एक फीट बढ़ोतरी हुई है। इतनी तेज रफ्तार में बाढ़ का पानी बढ़ने से पीड़ित लोगों के माथे पर चिंता की लकीरें दिखने लगी है। अभी भी बाढ़ के पानी से प्रखंड क्षेत्र में करीब 150 परिवार बुरी तरह से प्रभावित हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के घाटकुसुम्भा, सहरा, गदबदिया, अकरपुर, सुजावलपुर, आलापुर, पानापुर में करीब 50 लोगों के घरों के निचले हिस्सों से बाढ़ का पानी हटा भी नहीं की बाढ़ का पानी फिर भरना शुरू हो गया है। जिससे अपने ही घरों में यहां रहने वाले लोग कैद होकर रह गए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News