सीओ कार्यालय में हंगामा करने का आरोपी धराया

Sep 11, 2025 - 04:30
 0  0
सीओ कार्यालय में हंगामा करने का आरोपी धराया
भास्कर न्यूज | मोहिउद्दीननगर सीओ कार्यालय में हंगामा करने के आरोप में दो लोगों पर सीओ ब्रजेश कुमार द्विवेदी ने थाने में केस दर्ज कराया है। जिसमें रासपुर पतसिया पुरब पंचायत के वार्ड संख्या-1 घटहाटोल निवासी अरविन्द सिंह के पुत्र कन्हैया सिंह तथा इसी पंचायत के वार्ड संख्या-2 निवासी बृजेश्वर सिंह के पुत्र जय प्रकाश सिंह को आरोपित किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी जय प्रकाश सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसे पूछताछ एवं मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जानकारी के अनुसार दोनों आरोपी सीओ कार्यालय में बाढ़ अनुदान की राशि (जीआर) से वंचित हो जाने को लेकर शिकायत करने पहुंचे थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News