डीएम ने लोगों को दिया धन्यवाद

Nov 16, 2025 - 04:30
 0  0
डीएम ने लोगों को दिया धन्यवाद
बक्सर | शुक्रवार को बाजार समिति परिसर में मतगणना का कार्य समाप्त हो गया। जिले के चार विधानसभा में शांतिपूर्ण तरीके से मतगणना संपन्न हो गया है। जीते हुए जो भी उम्मीदवार थे उन्हें विनिंग प्रमाण पत्र भी दे दिया गया है। उक्त बाते डीएम डॉक्टर विद्यानंद सिंह ने कही। उन्होने कहा कि फिलहाल विधि व्यवस्था पर विशेष नजर रखी जा रही है। मतदान से लेकर मतगणना तक की सारी प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई है। इसके लिए हम बक्सर जिले के सभी नागरिकों, गणमान्य व्यक्तियों चुनाव कार्य में लगे हुए चुनाव कर्मियों को धन्यवाद देता हूं। वहीं एसपी शुभम आर्य ने कहा कि जिले के सभी 4 विधानसभा क्षेत्र का मतगणना शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया सभी विजेता उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र भी दे दिया गया है। सभी जीते हुए उम्मीदवारों अपने-अपने क्षेत्र में सुरक्षित तरीके से वापस चले गए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News