समस्तीपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला:जुलूस निकालकर भाजपाइयों का जताया विरोध, कहा- कांग्रेस भाईचारे की राजनीति करती है

Aug 30, 2025 - 16:30
 0  0
समस्तीपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला:जुलूस निकालकर भाजपाइयों का जताया विरोध, कहा- कांग्रेस भाईचारे की राजनीति करती है
पटना में शुक्रवार को कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने तोड़-फोड़ और मारपीट की थी। जिसके विरोध में शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में जुलूस निकालकर प्रदर्शन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया। जुलूस जिला कांग्रेस मुख्यालय से निकल कर विभिन्न मार्गों से होते मगरदही घाट चौराहा पहुंचा। जहां लोगों ने नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। मौके पर एक सभा का भी आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मो. अबु तमीम ने किया। गुंडागर्दी करना भाजपा की हताशा है अबु तमीम ने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक संस्थाओं को ध्वस्त करने की साजिश रच रही है। कांग्रेस मुख्यालय पर गुंडागर्दी करना भाजपा की हताशा और बौखलाहट का परिचायक है। कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए किसी भी कीमत पर पीछे हटने वाले नहीं हैं। कांग्रेस पार्टी गांधी और नेहरू की विचारधारा पर चलकर हमेशा शांति, सद्भावना और भाइचारे की राजनीति करती है, जबकि भाजपा हिंसा और नफरत फैलाने का काम करती है। आज देश के हर नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह भाजपा की तानाशाही नीतियों के खिलाफ खड़ा हो। प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष कामेश्वर पासवान, विश्वनाथ सिंह हजारी, देविता कुमारी गुप्ता, महासचिव मुकेश कुमार चौधरी, लाल नारायण ठाकुर, शशि भूषण राय, रघुनंदन पासवान, राम विलास राय, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रितेश कुमार चौधरी, फैज अहमद, विश्वनाथ महतो, अब्दुल मलिक, सुरेश कुमार महतो, शमी अहमद, अनिल कुमार कुशवाहा, ताज बाबू, जियाउल रहमान, मोईन रजा, चंदन कुमार, वीरेंद्र कुमार राय, कुमार गौरव, रूबी कुमारी, रेशमा देवी सहित अन्य रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News