मधुबनी में बलभद्र पूजा महोत्सव:श्रद्धालुओं ने निकाली शोभायात्रा, कमला नदी में किया जलाभिषेक
मधुबनी के जयनगर में व्याहुत कलवार समिति द्वारा भगवान बलभद्र दाऊ बलराम जी की जयंती पर पूजन महोत्सव का आयोजन किया गया। माड़वारी विवाह भवन परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद भगवान बलभद्र, राधे-कृष्ण, भोलेनाथ, वीर बजरंगी और सुदामा सहित अन्य देवी-देवताओं की झांकी रथ पर सजाई गई। श्रद्धालुओं ने ढोल-नगाड़े और बैंड बाजे की धुन पर शोभायात्रा निकाली। यात्रा कमला नदी तक पहुंची, जहां माँ कमला की पूजा की गई। भगवान बलभद्र की प्रतिमा स्थापित पंडित राजू तिवारी ने यजमानों के साथ भगवान बलभद्र की प्रतिमा स्थापित कर मंत्रोच्चारण के साथ पूजन किया। कार्यक्रम में धार्मिक अनुष्ठान, भजन-कीर्तन, महाआरती और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। शाम को भक्ति संगीत और नृत्य का आयोजन हुआ। भगवान बलभद्र व्याहुत कलवार समाज के कुलदेवता वक्ताओं ने बताया कि भगवान बलभद्र व्याहुत कलवार समाज के कुलदेवता हैं। कार्यक्रम में समाज को शिक्षित करने और नशापान से दूर रहने का संदेश दिया गया। जयनगर के अलावा बासोपट्टी, कलुआही, गोबराही, देवधा और नेपाल के जनकपुर से भी श्रद्धालु पहुंचे। समिति अध्यक्ष सुरेश प्रसाद, कार्यकारी अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार गुड्डू और संयोजक संतोष कुमार साह के नेतृत्व में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0