मधुबनी के सरकारी अस्पताल में प्रसूता की मौत:परिजनों का आरोप- डॉक्टर की लापरवाही से कटी नस, रेफर करने के समय महिला ने दम तोड़ा

Sep 3, 2025 - 12:30
 0  0
मधुबनी के सरकारी अस्पताल में प्रसूता की मौत:परिजनों का आरोप- डॉक्टर की लापरवाही से कटी नस, रेफर करने के समय महिला ने दम तोड़ा
मधुबनी के हरलाखी प्रखंड के उमगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के दौरान एक महिला की मौत हो गई। फुलहर गांव की कविता देवी (30) को प्रसव पीड़ा होने पर CHC उमगांव लाया गया था। प्रसव के बाद बच्चा सुरक्षित जन्मा। परिजनों का आरोप है कि इस दौरान चिकित्सक की लापरवाही से प्रसूता की नस कट गई। अधिक रक्तस्राव होने लगा। मौके पर मौजूद आशा कार्यकर्ता भी बिना सहायता किए वहां से चली गई। खून बहने की स्थिति बिगड़ने पर चिकित्सक ने महिला को रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। डॉक्टर ने पीड़ित परिवार से 4000 रुपए वसूले पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि इलाज और ऑपरेशन के नाम पर अस्पताल के डॉक्टर ने उनसे चार हजार रुपए वसूले। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण अस्पताल परिसर में जमा हो गए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। सरकारी अस्पतालों में गरीब परिवारों से वसूले जाते हैं पैसे- प्रदर्शनकारी प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सरकारी अस्पतालों में गरीब परिवारों से पैसे वसूले जाते हैं। एक्सपायर दवाइयां दी जाती हैं। सही इलाज न मिलने से लोगों की जान जा रही है। ग्रामीणों ने दोषी चिकित्सक और अस्पताल कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। CHC उमगांव के प्रभारी चिकित्सक लीलेश कुमार ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच चल रही है। मृतका के परिजनों ने सिविल सर्जन मधुबनी से मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News