गर्भवती महिला के पेट में सास ने मारी लात,बच्चा मरा:गोपालगंज में रास्ते को लेकर विवाद, पहली बार गर्भवती हुई थी महिला

Sep 3, 2025 - 12:30
 0  0
गर्भवती महिला के पेट में सास ने मारी लात,बच्चा मरा:गोपालगंज में रास्ते को लेकर विवाद, पहली बार गर्भवती हुई थी महिला
गोपालगंज में रास्ते के विवाद ने एक गर्भवती महिला की जिंदगी को झकझोर कर रख दिया। महम्मदपुर थाना क्षेत्र के महारानी हथियाही गांव में रास्ते को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ। इस दौरान एक गर्भवती महिला के पेट पर हमला किया गया। घटना में पिंकी देवी नाम की महिला और उनकी चचेरी सास द्रौपदी देवी के बीच रास्ते को लेकर विवाद हुआ। पिंकी के पति अर्जुन कुमार महतो का कहना है कि उनके घर का रास्ता चचेरी सास के घर से होकर गुजरता है। आरोप है कि चचेरी सास ने रास्ता रोक दिया। जब पिंकी ने इसका विरोध किया, तो चचेरी सास, उनकी बेटियों और बेटे ने मिलकर हमला कर दिया। आठ महीने की गर्भवती पिंकी के पेट में चचेरी सास ने लात मार दी। इससे उन्हें गंभीर चोटें आई। पहला बच्चा पेट में मरा पेट में तेज दर्द होने पर परिवार वाले उन्हें निजी नर्सिंग होम ले गए। डॉक्टरों ने ऑपरेशन किया और मृत बच्चे को बाहर निकाला। महमदपुर थाने में पांच लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। थानाध्यक्ष श्यामनरायण प्रसाद ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। मृत बच्चे को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। डेढ़ साल पहले हुई शादी के बाद यह पिंकी का पहला बच्चा था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News