भोजपुर में बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ दलित मोर्चा का धरना:भूमिहीनों को जमीन, पुनर्वास की व्यवस्था की मांग; महिलाओं ने रोते हुए बयां किया घर उजड़ने का दर्द

Dec 15, 2025 - 14:30
 0  0
भोजपुर में बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ दलित मोर्चा का धरना:भूमिहीनों को जमीन, पुनर्वास की व्यवस्था की मांग; महिलाओं ने रोते हुए बयां किया घर उजड़ने का दर्द
भोजपुर में दलित मोर्चा (सर्वदलीय) के बैनर तले सोमवार को जे.पी. स्मारक के समीप तीन सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना आयोजित किया गया। धरने में विभिन्न इलाकों से अतिक्रमण हटाए जाने से प्रभावित सैकड़ों लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने बिहार सरकार और गृह मंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अपनी मांगों को पूरा करने की अपील की। धरना दे रहे लोगों की मुख्य मांगों में सभी भूमिहीन परिवारों को पांच डिसमिल जमीन देने का पूर्व घोषित वादा पूरा करना, झुग्गी-झोपड़ी हटाने से पहले वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करना, दशकों से बसे लोगों को संबंधित जमीन का पूर्ण मालिकाना हक देना शामिल है। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ मौजूद रहीं, जो अपने आशियाने उजड़ने की पीड़ा को बयां कर रही थी। बच्चों के बारे में तो कम से कम सोचिए भास्कर से बातचीत के दौरान कई महिलाओं की आंखों से आंसू छलक पड़े। पुष्पा ने रोते हुए बताया कि अतिक्रमण हटने के बाद उनके सामने रहने और बच्चों के भविष्य का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। घर उजड़ गया है। रहने का कोई साधन नहीं है। गरीब हैं, अपने बच्चों को लेकर इस ठंड में कहा जाए। मांग कर अपने बच्चों को खिलाते हैं। गरीब को कोई पूछने वाला नहीं है। पुष्पा ने सम्राट चौधरी से कहा कि हमारा घर तोड़ दे, कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन उससे पहले हमलोगों रहने का व्यवस्था कर दें। हाथ जोड़कर प्रार्थना करते है कि बच्चों के भविष्य के लिए कुछ करें। ठंड में कहां जाएंगे बगही गांव की रहने वाली मोतीझारो देवी ने बताया कि आज हमलोगों के गांव में बुलडोजर चलने वाला है। सरकार रहने का शरण नहीं दिया है। बच्चों को लेकर दर-दर भटक रहे है। रहने का कोई साधन नहीं है। मेरे घर में छह बेटा, छह बेटियां हैं। किसी तरह ठंड में गुजारा कर रहे है। बिहार में बुलडोजर राज दलित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोरखा नाथ अकेला ने कहा कि आज हमलोग तीन सूत्री मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं। जब से बिहार में नई सरकार बनी है। सम्राट चौधरी के गृह मंत्री बनने के बाद से उत्तर प्रदेश के तर्ज पर पूरे बिहार में तांडव मचा दिए हैं। यहां बुलडोजर राज कायम कर दिए हैं। सम्राट चौधरी भस्मासुर का रूप लेते हुए गरीबों के लिए बिना कोई व्यवस्था किए आशियाना उजाड़ने का काम किए हैं। अगर सरकार ने जल्द मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। धरना शांतिपूर्ण रहा, लेकिन पीड़ितों का आक्रोश साफ नजर आया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News