भाजपा क्रीड़ा मंच ने किया प्रतिभा वंदन समारोह

Oct 5, 2025 - 04:30
 0  0
भाजपा क्रीड़ा मंच ने किया प्रतिभा वंदन समारोह
सिटी रिपोर्टर | बक्सर शनिवार को भाजपा क्रीड़ा मंच बक्सर के द्वारा अमृता कृष्णा होटल जासो रोड में प्रतिभा वंदन समारोह 2025 का आयोजन किया गया। जिसमे जिले भर के विभिन्न खेलो के 258 प्रतिभावान खिलाड़ियों को उनके प्रशिक्षकों को और खेल संघ पदाधिकारियों को मेडल, प्रशस्ति पत्र और अंगवस्त्र से भव्य मंच पर सम्मानित कर उनके हौसले को बढ़ाने का काम किया गया और सभी खिलाड़ियों पर मंच के द्वारा सामूहिक पुष्पवर्षा कर आगे की प्रतियोगिताओं के लिए अपनी अग्रिम शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा क्रीड़ा मंच के जिला संयोजक दुर्गेश उपाध्याय विद्रोही ने किया और संचालन प्रदोत सिंह कुंदन वर्मा रोहित सिंह और शशांक पाण्डेय ने संयुक्त रूप से किया।समारोह में मुख्य अतिथि दुर्गाचरण मिश्रा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा नीरज पाठक प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिथिलेश पांडेय प्रदेश सह संयोजक (सोशल मीडिया) भाजपा क्रीड़ा मंच बिहार उपस्थित रहें। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दुर्गाचरण मिश्रा ने खेल और खिलाड़ियों की महता पर जोर दिया। नीरज पाठक ने एनडीए सरकार खिलाड़ियों और खेल की विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। दुर्गेश उपाध्याय विद्रोही ने कहा कि भाजपा क्रीड़ा मंच हर खिलाड़ी तक पहुंचने और उनको संगठन से जोड़कर को लक्ष्यों तक पहुंचने में मदद कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News