भागलपुर में पत्नी पर पति के मर्डर का आरोप:मां बोली- बहू का था अवैध संबंध, ससुराल वालों ने मिल कर मार डाला

Sep 3, 2025 - 08:30
 0  0
भागलपुर में पत्नी पर पति के मर्डर का आरोप:मां बोली- बहू का था अवैध संबंध, ससुराल वालों ने मिल कर मार डाला
भागलपुर में नवगछिया के नारायणपुर नवटोलिया वार्ड संख्या-13 निवासी होमगार्ड के जवान विवेकानंद चौधरी के बेटे छोटू कुमार उर्फ आनंद (30) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष ने खाने में जहर मिलाकर उसकी हत्या कर दी। इस मामले में मृतक की मां रिंकु देवी के बयान पर नवगछिया थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। रिंकु देवी ने मृतक की पत्नी कृति झा, ससुर प्रकाश झा और सास वंदना झा को नामजद किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कृति झा का किसी अन्य व्यक्ति से अवैध संबंध था। इसी कारण पति-पत्नी में विवाद होता रहता था। रिंकु देवी ने कहा कि विवाद बढ़ने के बाद ससुराल वालों ने मिलकर बेटे को जहर देकर मार डाला। मृतक की मां ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा सोमवार को ससुराल राजेंद्र कॉलोनी गया था। शाम को अचानक बहू कृति झा का फोन आया कि “आपका लड़का मर गया है, आकर ले जाइए।” इसके बाद परिवार आनन-फानन में वहां पहुंचे। पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा गंभीर हालत में छोटू को नवगछिया अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया। वहां से बेहतर इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच मायागंज रेफर किया गया। लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद आनंद को मृत घोषित कर दिया। इधर, मंगलवार को ही पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया था। घटना के बाद घर में मातम पसर गया। परिजन रो-रोकर बदहवास हैं। मृतक की मां ने बरारी थाना पुलिस को दिए अपने बयान में भी स्पष्ट कहा कि ससुराल पक्ष ने ही बेटे की हत्या की है। नवगछिया एसपी प्रेरणा कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है। पुलिस उपाधीक्षक (साइबर) और नवगछिया थानाध्यक्ष को पूरे मामले की जांच का जिम्मा दिया गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर दोषी पाए जाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News