भभुआ में फूड प्वाइजनिंग का मामला:एक ही परिवार के 5 लोग अस्पताल में भर्ती, दाल-भात खाने के बाद बिगड़ी तबीयत

Sep 3, 2025 - 16:30
 0  0
भभुआ में फूड प्वाइजनिंग का मामला:एक ही परिवार के 5 लोग अस्पताल में भर्ती, दाल-भात खाने के बाद बिगड़ी तबीयत
कैमूर के भभुआ में एक ही परिवार के पांच सदस्य फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए। देवर जी कला गांव में बबलू सिंह के घर में बने दाल-भात और सब्जी खाने के बाद परिवार के सभी सदस्यों की तबीयत बिगड़ गई। प्रभावित लोगों में 35 वर्षीय बबलू सिंह, उनकी 32 वर्षीय पत्नी माया देवी, 60 वर्षीय मां चंदा कुंवर और उनकी दो बेटियां शामिल हैं। 5 वर्षीय सरिता कुमारी और 2 वर्षीय कविता कुमारी की भी तबीयत बिगड़ी है। लोगों ने सभी को सदर अस्पताल भभुआ पहुंचाया खाना खाने के बाद सभी को उल्टी और चक्कर आने लगे। परिवार के सदस्यों की चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग मदद के लिए पहुंचे। लोगों ने सभी को निजी वाहन से सदर अस्पताल भभुआ पहुंचाया। सदर अस्पताल के डॉक्टर मनीष कुमार ने बताया कि, तीन व्यस्क और दो बच्चों का इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि सभी मरीजों की हालत अब स्थिर है और वो सब खतरे से बाहर हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News