'प्रशांत किशोर की बिहारियों के प्रति सोच नकारात्मक':जमुई में BJP विधायक श्रेयसी सिंह बोली- 'इंडिया गठबंधन के नेता हताश होकर अपमानजनक टिप्पणियां कर रहे'

Sep 3, 2025 - 16:30
 0  0
'प्रशांत किशोर की बिहारियों के प्रति सोच नकारात्मक':जमुई में BJP विधायक श्रेयसी सिंह बोली- 'इंडिया गठबंधन के नेता हताश होकर अपमानजनक टिप्पणियां कर रहे'
जमुई की BJP विधायक श्रेयसी सिंह ने इंडिया गठबंधन में मतभेद का दावा किया है। उन्होंने कहा कि, राहुल गांधी की पटना यात्रा के दौरान गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में केवल कांग्रेस नेताओं की तस्वीरें लगाई गईं। लालू यादव और राबड़ी देवी की तस्वीरें नहीं लगाई गईं। श्रेयसी सिंह ने तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, तेजस्वी अपनी यात्रा में तेलंगाना के मुख्यमंत्री के साथ घूम रहे हैं, जिन्होंने बिहार के डीएनए पर टिप्पणी की थी। विधायक ने आरोप लगाया कि इंडिया गठबंधन के नेता हताश होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी माता के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां कर रहे हैं। प्रशांत किशोर की बिहारियों के प्रति सोच नकारात्मक उन्होंने प्रशांत किशोर पर भी टिप्पणी की। श्रेयसी ने कहा कि प्रशांत किशोर की बिहारियों के प्रति सोच नकारात्मक है। उन्होंने दावा किया कि जिन मुद्दों को प्रशांत किशोर उठा रहे हैं, उन पर पहले से ही प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार काम कर रहे हैं। सरकार विकास, शिक्षा और रोजगार सहित अन्य सुविधाएं प्रदान कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News