जमुई के चकाई से JDU के सुमित सिंह उम्मीदवार:2010 में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के टिकट पर जीता था चुनाव

Oct 15, 2025 - 20:30
 0  0
जमुई के चकाई से JDU के सुमित सिंह उम्मीदवार:2010 में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के टिकट पर जीता था चुनाव
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जमुई की चकाई विधानसभा सीट से सुमित कुमार सिंह को जनता दल यूनाइटेड (JDU) का उम्मीदवार घोषित किया है। पटना में चल रही टिकट बंटवारे की प्रक्रिया के बाद यह निर्णय लिया गया। पिछले विधानसभा चुनाव में JDU ने चकाई सीट से पूर्व MLC संजय सिंह को प्रत्याशी बनाया था। उस समय सुमित कुमार सिंह ने निर्दलीय चुनाव लड़ा था और जीत हासिल कर नीतीश कुमार की सरकार में मंत्री बने थे। चिराग पासवान ने भी ठोका था दावा सीट बंटवारे को लेकर चकाई विधानसभा सीट पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सुप्रीमो चिराग पासवान ने भी दावा ठोका था। हालांकि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कड़े रुख के बाद चिराग पासवान नरम पड़ गए थे। सुमित कुमार सिंह 18 अक्टूबर को चकाई विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इसके लिए उन्होंने तैयारियां शुरू कर दी हैं। 2020 में निर्दलीय चुनाव लड़कर जीता सुमित सिंह का राजनीतिक इतिहास रहा है। उन्होंने 2010 में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के टिकट पर चुनाव जीता था। 2015 में वे JDU के टिकट पर चुनाव हार गए थे, लेकिन 2020 में निर्दलीय चुनाव लड़कर जीत हासिल की और मंत्री बने।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News