PM की मां पर टिप्पणी का विरोध,BJP का हस्ताक्षर अभियान:पोस्टर-कार्टून लगाकर भाजपा ने घेरा, लिखा- कांग्रेस महागठबंधन की बदजुबानी

Sep 1, 2025 - 20:30
 0  0
PM की मां पर टिप्पणी का विरोध,BJP का हस्ताक्षर अभियान:पोस्टर-कार्टून लगाकर भाजपा ने घेरा, लिखा- कांग्रेस महागठबंधन की बदजुबानी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपमानजनक शब्द कहे जाने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही है। इसी क्रम में राजधानी के मौर्या कॉम्प्लेक्स स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के समीप भाजपा नेताओं ने बैठकर जोरदार विरोध जताया। इस दौरान प्रधानमंत्री की मां को गाली देने वाले बयान के खिलाफ तीखी नाराजगी व्यक्त की गई और हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। इस मौके पर लगाए गए बड़े पोस्टर ने सभी का ध्यान खींचा, जिसमें महागठबंधन नेताओं को कटाक्ष भरे कार्टूनों के जरिए दिखाया गया। कांग्रेस महागठबंधन की बदजुबानी पोस्टर पर लिखा गया कि “कांग्रेस महागठबंधन की बदजुबानी”। इसमें विपक्षी दलों के प्रमुख नेताओं को कार्टून के जरिए दर्शाया गया और उनके बयानों को अपमानजनक बताया गया। पोस्टर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां के खिलाफ अभद्र टिप्पणियों को भी दर्शाया गया। पोस्टर में कई बड़े नेताओं के कार्टून बनाए गए थे, जिनके बगल में संवाद की तरह अभद्र शब्द लिखे गए। साथ ही नीचे मोटे अक्षरों में भाजपा ने लिखा — “हम करते हैं प्रतिकार”। बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ता भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में कार्यक्रम में भाग लिया। हाथों में बैनर लिए कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के खिलाफ जमकर नारे लगाए और विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर पार्टी नेताओं ने कहा कि किसी भी राजनीतिक मतभेद का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से होना चाहिए, लेकिन परिवार और माताओं को गाली देना भारतीय संस्कृति और समाज के खिलाफ है। भाजपा नेताओं की उपस्थिति कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री नितिन नवीन, विधायक संजय जायसवाल, संजय पासवान, संजीव चौरसिया सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। सभी ने कहा कि प्रधानमंत्री की मां को गाली देने वाले बयानों से जनता आहत है और यह देश का अपमान है। नेताओं ने चेतावनी दी कि इस तरह की राजनीति और बयानबाजी को जनता कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को जनता से माफी मांगनी चाहिए और भविष्य में इस प्रकार की गिरी हुई राजनीति से परहेज करना चाहिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News