DDC ने पैक्स गोदाम का किया सरप्राइज इंस्पेक्शन:कैमूर में भंडारण, गुणवत्ता और धान खरीद व्यवस्था की हुई गहन जांच

Dec 15, 2025 - 19:30
 0  0
DDC ने पैक्स गोदाम का किया सरप्राइज इंस्पेक्शन:कैमूर में भंडारण, गुणवत्ता और धान खरीद व्यवस्था की हुई गहन जांच
कैमूर के उप विकास आयुक्त (DDC) सूर्य प्रताप सिंह ने सोमवार को मोहनियां प्रखंड स्थित नगर पंचायत पैक्स डडवा भाग-II के गोदाम का अचानक निरीक्षण किया। यह निरीक्षण जिला पदाधिकारी के निर्देश पर किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य गोदाम में अनाज भंडारण, गुणवत्ता और सरकारी योजनाओं के तहत पारदर्शी वितरण सुनिश्चित करना था। निरीक्षण के दौरान डीडीसी ने गोदाम की वास्तविक भंडारण क्षमता का आकलन किया। उन्होंने वहां उपलब्ध अनाज की मात्रा का भौतिक सत्यापन भी किया। इसके अतिरिक्त, धान में नमी की स्थिति, कीट-पतंगों से बचाव की व्यवस्था और अनाज की समग्र गुणवत्ता की बारीकी से जांच की गई। धान खरीद से संबंधित अभिलेखों और वितरण से जुड़े दस्तावेजों की गहन जांच डीडीसी ने पैक्स प्रबंधकों द्वारा रखे गए स्टॉक रजिस्टर, किसानों से धान खरीद से संबंधित अभिलेखों और वितरण से जुड़े दस्तावेजों की गहन जांच की। उन्होंने गोदाम में स्वच्छता बनाए रखने, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने के निर्देश भी दिए। लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई करने के स्पष्ट निर्देश दिए डीडीसी ने बताया कि जिला पदाधिकारी ने भंडारण व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई करने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जिला प्रशासन किसानों से समय पर धान की खरीद सुनिश्चित करने को लेकर गंभीर है, जिसकी सतत निगरानी स्वयं जिला पदाधिकारी द्वारा की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News