22 किलो गांजा के साथ अंतरजिला तस्कर गिरफ्तार:किशनगंज में गलगलिया पुलिस ने की कार्रवाई, 11 लाख रुपए आंकी गई कीमत

Oct 24, 2025 - 12:30
 0  0
22 किलो गांजा के साथ अंतरजिला तस्कर गिरफ्तार:किशनगंज में गलगलिया पुलिस ने की कार्रवाई, 11 लाख रुपए आंकी गई कीमत
किशनगंज जिला पुलिस ने बिहार विधानसभा चुनाव-2025 के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के तहत बड़ी कार्रवाई की है। गलगलिया थाना पुलिस और सर्विलांस टीम (SST) ने 22 किलो गांजा के साथ एक अंतरजिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अनुमानित बाजार कीमत 11 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस अधीक्षक सागर कुमार के निर्देश पर जिले में सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को गलगलिया थाना के सामने सर्विलांस टीम वाहन जांच कर रही थी। इसी दौरान गलगलिया बस स्टैंड की ओर से आ रहे एक टोटो को रोका गया। टोटो सवार व्यक्ति के पास से दो बैग बरामद हुए। बैग में रखे सामान के बारे में संतोषजनक जवाब न मिलने पर गहन तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान दोनों बैग से कुल 22 किलो गांजा बरामद हुआ। अंतरजिला नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका गिरफ्तार तस्कर की पहचान पटना सिटी निवासी विनोद सिंह के बेटे बित्तू उर्फ अमन के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ गलगलिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रारंभिक पूछताछ में तस्कर के अंतरजिला नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस अब इस मामले में तस्करी के स्रोत और पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है। अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सागर कुमार ने बताया कि चुनाव के दौरान अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए जिला पुलिस पूरी तरह सतर्क है। सघन जांच अभियान जारी रहेगा ताकि विधि-व्यवस्था बनी रहे और मादक पदार्थों की तस्करी रोकी जा सके। इस कार्रवाई से क्षेत्र में तस्करों के बीच हड़कंप मच गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News