अरवल में छठ पूजा की तैयारियां तेज:घाटों पर साफ-सफाई जारी, मधुश्रवां धाम घाट पर विशेष व्यवस्था

Oct 24, 2025 - 16:30
 0  0
अरवल में छठ पूजा की तैयारियां तेज:घाटों पर साफ-सफाई जारी, मधुश्रवां धाम घाट पर विशेष व्यवस्था
अरवल प्रखंड क्षेत्र में छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर हैं। विभिन्न छठ पूजा समितियां छठ घाटों की साफ-सफाई और श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने में लगी हैं। विशेष रूप से मधुश्रवां धाम के छठ पूजा घाट पर श्रद्धालुओं की सर्वाधिक भीड़ होती है, जिसके लिए विशेष तैयारी की जा रही है। शुक्रवार को थाना प्रभारी चंदन कुमार झा, समाजसेवी विक्रम सिंह और मुखिया मुंद्रिका सिंह सहित छठ पूजा समिति के सदस्यों ने घाट का निरीक्षण कर साफ-सफाई और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चेंजिंग रूम, लाइटिंग, कंट्रोल रूम, पीने का पानी और शौचालय जैसी समुचित व्यवस्थाएं की जा रही हैं। लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ शनिवार को 'नहाय-खाय' के साथ शुरू हो गया है। इस अनुष्ठान में व्रती स्नान के बाद चावल, लौकी और चना दाल का प्रसाद ग्रहण करते हैं। धर्माचार्यों के अनुसार, महापर्व के पहले दिन 'नहाय-खाय' के बाद श्रद्धालु अगले दिन 'खरना' की तैयारी में जुट जाएंगे। सोमवार शाम को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा, जबकि मंगलवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ यह महापर्व संपन्न हो जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News