परबत्ता में सघन वाहन जांच,1 लाख रुपये बरामद:चुनाव से पहले पुलिस की सख्ती;2 हिरासत में,स्कॉर्पियो जब्त

Oct 25, 2025 - 00:30
 0  0
परबत्ता में सघन वाहन जांच,1 लाख रुपये बरामद:चुनाव से पहले पुलिस की सख्ती;2 हिरासत में,स्कॉर्पियो जब्त
खगड़िया में विधानसभा चुनाव की तारीखें नजदीक आने के साथ ही परबत्ता थाना क्षेत्र में पुलिस-प्रशासन ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस ने एक स्कॉर्पियो से 1 लाख रुपये नकद बरामद किए और वाहन को जब्त कर लिया। जांच के दौरान डैशबोर्ड से मिली नकदी यह घटना शुक्रवार को परबत्ता थाना क्षेत्र के महेश लेट मोड़ के पास गश्त के दौरान हुई। पुलिस ने एक काले रंग की स्कॉर्पियो को रोककर तलाशी ली। जांच के दौरान वाहन के डैशबोर्ड से 1 लाख रुपये की नकदी मिली। पुलिस ने वाहन में सवार बंदेहरा निवासी परवेश कुमार और दिवेश कुमार को पूछताछ के लिए थाने लाया। दोनों सगे भाइयों ने बताया कि वे भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र (CSP) का संचालन करते हैं। उन्होंने दावा किया कि, बरामद राशि मड़ैया स्थित एसबीआई शाखा से निकाली गई थी। दोनों व्यक्तियों को पीआर बांड पर छोड़ा पुलिस ने नकदी और वाहन दोनों को थाने में सुरक्षित रखा है। प्रारंभिक जांच के बाद दोनों व्यक्तियों को पीआर बांड पर छोड़ दिया गया। मामले की आगे की जांच जारी है। इसी वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने एक दर्जन से अधिक दोपहिया वाहनों को भी पकड़ा। आवश्यक कागजात प्रस्तुत करने और जुर्माना वसूलने के बाद इन वाहनों को छोड़ दिया गया। शराब या हथियारों की आवाजाही पर पुलिस की नजर परबत्ता थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि, विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि संदिग्ध व्यक्तियों, अवैध धन, शराब या हथियारों की आवाजाही पर पुलिस की कड़ी नजर है। थानाध्यक्ष ने यह भी स्पष्ट किया कि बिना वैध कागजात के चल रहे वाहनों की सघन जांच की जा रही है। चुनाव अवधि में हर वाहन की बारीकी से जांच की जाएगी ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना या आचार संहिता उल्लंघन को रोका जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News