NDA ने महागठबंधन की 110 में से 83 सीटें छीनीं:BJP का 90% स्ट्राइक रेट; राहुल-तेजस्वी की इतनी बुरी हार कैसे, 5 फैक्टर

Nov 14, 2025 - 16:30
 0  0
NDA ने महागठबंधन की 110 में से 83 सीटें छीनीं:BJP का 90% स्ट्राइक रेट; राहुल-तेजस्वी की इतनी बुरी हार कैसे, 5 फैक्टर
बिहार में 20 साल की एंटी इनकमबेंसी तोड़ते हुए NDA फिर से सरकार बनाने जा रही है। बीजेपी ने कुल 101 सीट लड़कर 91 जीतीं। यानी स्ट्राइक रेट 90%। इसी के साथ बिहार में भी बीजेपी बड़े भाई की भूमिका में आ गई। वहीं, JDU 79 सीटों के साथ नंबर-2 की पोजिशन पर आ गई। दोपहर 2.30 बजे तक के रुझानों के मुताबिक NDA 201 सीटों पर आगे है, जो पिछली बार से 76 ज्यादा है। वहीं महागठबंधन 110 से घटकर 36 सीट पर आ गया है। NDA ने राहुल-तेजस्वी के 12 में से 5 गढ़ ढहा दिए हैं। इन 12 सीटों पर RJD और कांग्रेस लगातार 3 विधानसभा चुनावों से जीत रही थीं। NDA ने महागठबंधन की जीती हुई 83 सीटें छीन ली हैं। बीजेपी बिहार में कैसे नंबर-1 पार्टी बन गई, NDA के दो-तिहाई सीटें जीतने और महागठबंधन के पिछड़ने की क्या वजह है; डेटा और फैक्ट्स के साथ जानेंगे भास्कर एनालिसिस में… सबसे पहले ये 3 आंकड़े, जिन्हें जानना जरूरी… बिहार में NDA की बंपर जीत के 5 बड़े फैक्टर… 1. ‘महिला रोजगार योजना’ से NDA को मिला महिला वोटर्स का साथ 2. चिराग के साथ आने से JDU ने पिछली बार हारी 21 सीटें जीतीं 3. जंगलराज का नैरेटिव कामयाब, SIR-वोट चोरी का मुद्दा पिछड़ा 4. सीट शेयरिंग को लेकर उलझा रहा महागठबंधन, 8 सीटों पर आपस में लड़े 5. पीएम मोदी ने 14 रैली की; दर्जनों मंत्री-सीएम और 4 भोजपुरी स्टार प्रचार में उतरे ******

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News