प्रखंड के मनरेगा भवन में बीस सूत्री की बैठक आयोजित हुई

Aug 1, 2025 - 04:30
 0  0
प्रखंड के मनरेगा भवन में बीस सूत्री की बैठक आयोजित हुई
पुरनहिया | प्रखंड मुख्यालय के मनरेगा भवन में गुरुवार को बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता बीस सूत्री अध्यक्ष अरुण मिश्रा ने की। संचालन बीडीओ जितेंद्र कुमार राम ने किया।बैठक में सभी पदाधिकारियों ने क्षेत्र की समस्याओं पर गंभीरता से चर्चा की। समाधान का आश्वासन दिया। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को पूरी तरह लागू करने पर जोर दिया गया। खराब चापाकल और नल-जल योजना की स्थिति पर चिंता जताई गई। रीगा चीनी मिल का बकाया भुगतान, बखार चंडिहा से अदोरी तक बांध के नीचे सड़क निर्माण, चकफतेहा बांध से भगवती स्थान तक सड़क निर्माण पर चर्चा हुई। वृद्धा पेंशन और आवास योजना की स्थिति पर भी बात हुई। सभी समस्याओं का जल्द समाधान करने की बात कही गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News